भाग I:
अज्ञान की कीमत
पहला आदमी, जिसने ज़मीन के एक टुकड़े को घेरकर यह कहने का साहस किया, “यह मेरा है” और लोगों को इतना भोला पाया कि वे उस पर विश्वास कर लें, असली नागरिक समाज का संस्थापक था। मानव जाति को कितने अपराधों, युद्धों, हत्याओं, कितनी विपत्तियों और भयावहताओं से बचाया जा सकता था यदि किसी ने खूँटे उखाड़कर या खाई भरकर अपने साथी मनुष्यों से चिल्लाकर कहा होता: “इस ठग की बातें सुनने से सावधान रहो; तुम बर्बाद हो जाओगे यदि तुम यह भूल गए कि धरती के फल सबके हैं और धरती किसी की नहीं है।”
— जाँ-जाक रूसो (1712–1778)